कोषागार बंद होने से विकास कार्य हुए हैं प्रभावित : आजसू
रामगढ़ झारखंड में सरकार बनने के बाद पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार गठन के दो महीने बाद भी झारखंड के कोषागारों को बंद रखा गया है। यह बातें सोमवार को आजसू जिला अध्यक्ष विजय साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने कही। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नेताद्वय ने कहा कि सूबे के 24 जिलों में कोषागार बंद होने से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। झाखंड की जनता इससे बेहाल है और झामुमो कांग्रेस नीत सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही है।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड में सरकार बनने के बाद पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार गठन के दो महीने बाद भी झारखंड के कोषागारों को बंद रखा गया है। यह बातें सोमवार को आजसू जिला अध्यक्ष विजय साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने कही। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नेताद्वय ने कहा कि सूबे के 24 जिलों में कोषागार बंद होने से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। झाखंड की जनता इससे बेहाल है और झामुमो, कांग्रेस नीत सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही है। वर्तमान में दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को काम नहीं मिल पा रहा है। राज्य की जनता ने सत्ता सौंपी है तो यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि झारखंड को आगे बढ़ाएं। लेकिन सरकार दो महीने में दो कदम भी नहीं चल पाई है। सरकार को यह बताना होगा कि आखिर कोषागार कब तक खोला जाएगा। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया मौजूद थे।