10 को धरना-प्रदर्शन व 11 को जीएम कार्यालय पर होगा पुतला दहन
केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में संशोधन करने।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा : केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में संशोधन करने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, विरोध दिवस व भारत सरकार का पूतला करने की रणनीति तैयार की गई है। इसी को ले शुक्रवार को बरका-सयाल प्रक्षेत्र के संयुक्त मोर्चा की बैठक उरीमारी स्थित यूसीडब्ल्यूयू कार्यालय में हुई। बैठक में बरका-सयाल प्रबंधन द्वारा काटे जा रहे संडे ड्यूटी पर चर्चा की गई। साथ ही सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा घोषित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। कहा गया कि कोल ब्लॉकों की निलामी, कॉमर्शियल माईनिग, सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने, श्रम कानूनों में संशोधन आदि मुद्दे को ले मोर्चा आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इसके तहत 10 जून को देश व्यापी विरोध दिवस मनाया जायेगा। साथ ही जीएम कार्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन भी किया जायेगा। वहीं 11 जून को भारत सरकार का पुतला भी दहन किया जायेगा। मोर्चा के कन्वेयर विध्याचल बेदिया ने मोर्चा नेताओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया है। मौके पर अशोक शर्मा, संजय शर्मा, संजय वर्मा, अशोक गुप्ता, रमाकांत दुबे, धनंजय सिंह, धनंजय वर्मा, अनिल सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय पांडेय, रामनरेश सिंह, एसएन प्रसाद, अर्जुन सिंह, जयनारायण बेदिया, डॉ जीआर भगत, बासुदेव साव आदि मौजूद थे।