संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव का रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पटेल चौक पर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्या गिरिडीह जाने के क्रम में स्थानीय पटेल चौक पर रूके थे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। साथ ही कहा कि नए कलेवर के साथ प्रदेश में कांग्रेस अपना आगाज करेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयार हो जाए। इधर प्रदेश अध्यक्ष के साथ नव मनोनीत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक जय शंकर पाठक का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, एआईसीसी सदस्य शहजादा अनवर, वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज महतो, जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री ममता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, राम विनय महतो, संजय साव, राजू महतो, सहजाद खान, अजीत करमाली, बजरंग महतो, जिलानी खान, अनिल सागर, राज कपूर प्रसाद, रिकू शर्मा, लालू बेदिया, झलकु बेदिया, जीतू सिंह, मानिक पटेल, गजानंद मुंडा, संजय कुमार,गौरी शंकर महतो आदि मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।