यूनियन के सम्मेलन में कमेटी का किया विस्तार
यूनिनयन की बैठक में संगठन पर चचार्
यूनियन के सम्मेलन में कमेटी का किया विस्तार
बाटम
संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़) : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का सम्मेलन समारोह शनिवार को विश्राम गृह नयानगर बरकाकाना में आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के विभिन्न विभाग के लोग शामिल हुए। सम्मेलन समारोह की अध्यक्षता शिव सागर सिंह व संचालन हामिद अंसारी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा व विशिष्ट अतिथि जयनारायण महतो जोनल सचिव आरएन सिंह जोनल संगठन सचिव संजय वर्मा-अध्यक्ष, बरकासयाल संजू बेदिया बरकासायल सचिव विनोद कुमार महतो आदि शामिल हुए । इस सम्मेलन समारोह के मौजूद मुख्य अतिथि फागू बेसरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर हित में काम कर मजदूरों का मान सम्मान बढ़ाएं तभी आपका यूनियन मजबूत होगा। सम्मेलन में केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा व जयनारायण महतो के द्वारा केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना क्षेत्रीय की कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष हामिद अंसारी, सचिव शिवसागर सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र राणा, नंदलाल दास, सह सचिव धनेश्वर, अजय कुमार, मोहम्मद तहमीद, संगठन सचिव दुर्गा घासी, अनिल करमाली, संयुक्त सचिव बिहारी लाल, प्रदीप बेदिया, कोषाध्यक्ष छोटेलाल सिंह को बनाया गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में घनश्याम रविदास, विनोद कुमार, कयुम खान, परमेश्वर राम, बसंत कुल्लू, सौंधी कुमार नायक, एलाराव वासुपल्ली, विनोद कुमार महतो, मो. इमामुल अंसारी, प्रदीप कुमार को मनोनयन किया गया। मौके पर देवधारी रविदास, भुनेश्वर महतो, जितेंद्र वर्मा, सहदेव, मोजीबुल्ला अंसारी, दिनेश रजक, जोखन साव सहित कई लोग उपस्थित थे।