प्रतियोगिता में बच्चियों ने बनाई आकर्षक रंगोली
छात्राओं ने बनाई रंगोली
प्रतियोगिता में बच्चियों ने बनाई आकर्षक रंगोली
फोटो 42 प्रतियोगिता मे शामिल स्कूली बच्चियां।
संवाद सूत्र, बरलंगा(रामगढ़): सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी के उपलक्ष्य में डीएबी बरलंगा मे कक्षा दो से लेकर दस तक की स्कूली छात्राएं रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुई।स्कूल में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सावन महीना वर्ष का पवित्र महीना माना जाता है।एवं मेहंदी लगाने का इस माह विशेष महत्व रहता है। इस तरह के आयोजन से छात्राओं मे उत्साह बढता है।स्कूल की छात्रा प्रगति गुप्ता,पूरबी गुप्ता,सुभंगी कुमारी,प्रिया कुमारी, सुहानी,ने आकर्षक रंगोली बनाई।छात्र मे लालन महतो,आशीष प्रसाद,विवेकानंद महतो,ने आकर्षक व खूबसूरत पेंटिंग बनाई है।मौके पर शिक्षक रामकृष्ण मुर्मू,संजीव कुमार,दीपू देवी,रखी कुमारी, निशा,सनेलता ,लीना,केतकी महतो,केबी सहाय,केदार महतो आदि मौजूद थे।