केंद्र सरकार की नीतियों का साइकिल रैली निकाल किया जोरदार विरोध
राष्ट्रीय जनता दल का 24 वां स्थापना दिवस गांधी चौक स्थित गणक मैरिज ।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : राष्ट्रीय जनता दल का 24 वां स्थापना दिवस गांधी चौक स्थित गणक मैरिज हॉल में रविवार को मनाया गया। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने साइकिल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के नीतियों का जमकर विरोध किया। सभी कार्यकर्ता आयोजन स्थल से झंडा लेकर साइकिल पर सवार होकर मुख्य पथ होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां पर केंद्र सरकार के विरोध में नारा भी लगाया। बाद में सभी कार्यकर्ता उसी मार्ग से मार्च करते हुए समारोह स्थल पहुंचे। यहां पर अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव गिरधारी गोप, भानु प्रताप यादव, महबूब सिद्धिकी, बद्री विश्वकर्मा युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, अलाउद्दीन मंसूरी, जानकी ठाकुर, गुलजार अहमद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यहां पर सर्वप्रथम नेताओं ने पार्टी का झंडोत्तोलन करते हुए केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर देश में बढ़ रही बेतहाशा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य के विरोध में साइकिल रैली पूरे जिले में चलाकर मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है। कहा कि मुख मुद्दा केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ में जो बेतहाशा वृद्धि कर लोगों में अतिरिक्त बोझ डाल रही है, उसका राष्ट्रीय जनता दल पुरजोर विरोध करता है। स्थापना दिवस उस मुद्दे को लेकर मनाई गई जिसमें समाज के उपेक्षितों, गरीबों, किसानों और युवाओं के हित के लिए जारी लड़ाई को निरंतर रख हम एक विकसित, शांतिप्रिय और समतामूलक समाज का निर्माण करने का संकल्प स्थापना दिवस से लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश गणक व मंच संचालन संजय यादव ने किया। मौके पर राजद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सादिक अहमद, महिला जिला अध्यक्ष कौसर जहां, रामगढ़ ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष अकबर खान, रामगढ़ नगर अध्यक्ष अशोक यादव, सुबोध कुमाी, मोहम्मद असलम, शौकत खान, मोहम्मद अख्तर, अकरम अंसारी, जियाउल अंसारी, शाहिद वारिस, मिराज, वारिश, मोहसिन रजा, शाहबाज अंसारी, जावेद अंसारी, जिकरुल्लाह अंसारी, राजनाथ यादव , सुभाष तिवारी, अय्याज शेख, राजकुमार केसरी, नौशाद हसन, वाहिद अंसारी, मोहम्मद सगीर, अलीमुद्दीन अंसारी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।