सतघरवा जंगल से सीसीएलकर्मी का शव बरामद
उरीमारी पोटंगा करमा टिलहा निवासी 40 वर्षीय सीसीएल कर्मी बिरजू।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा : उरीमारी पोटंगा करमा टिलहा निवासी 40 वर्षीय सीसीएल कर्मी बिरजू मुर्मू का शव पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के सतघरवा जंगल से शुक्रवार को बरामद किया है। थोड़ी ही दूर पर मृतक की जेएच 24 बी 3481 नंबर की मोटर साइकिल भी मिली है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की दी गई है। मृतक गिद्दी सी परियोजना में कटेगरी वन मजदूर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने मामले पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें डुमरपनिया के किशुन मुर्मू, पसरिया के बंधन उरांव, रामदास मांझी व बालेश्वर मुर्मू शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर ही शव बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी मीना देवी की लिखित शिकायत पर बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि मृतक 27 मई की शाम 5 बजे तक अपनी ड्यूटी में था। उरीमारी व बड़कागांव पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना देवी के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। उरीमारी ओपी प्रभारी धनंजय प्रजापति ने बताया कि हत्या में प्रेम-प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग के अलावे अन्य बिन्दुओं पर भी हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।