आंधी-पानी ने मचाई तबाही, पोल समेत गिरे कई पेड़
विवार की शाम को अचानक आई आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई है।
संवाद सूत्र, बरलंगा : विवार की शाम को अचानक आई आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। बरलंगा थाना क्षेत्र के सोन- डिमरा गांव में आंधी पानी से चार विद्युत प्रवाहित पोल तार टूट कर गिर गए। इतना ही नही दर्जनों पेड़ गिरने की सूचना है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह हल्की बारिश हुई थी। वही दुबारा शाम को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते एक-एक कर विधुत प्रवाहित पोल समेत पेड़ गिरने लगे। गांव में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। सड़क में पेड़ गिरने से आवागमन भी घंटो बाधित रहा। काफी मश्क्कत के बाद पेड़ को रास्ते से हटाया गया। बेमौसम आंधी वारिश से किसानो के फसलो को भी नुकसान पहुंचा है।
दुलमी में वज्रपात से दो मवेशी की मौत
संवादसूत्र, दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव निवासी किसान दामोदर महतो उर्फ सोहराई महतो की वज्रपात से दो मवेशी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि उक्त किसान ने रोज की तरह रविवार को भी दोनों मवेशियों को चरवाहा कर अपने घर के समीप पेड़ में बांध दिया था। दोपहर में अचानक गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। इसी दौरान आसमान में विजली कड़की और दोनों मवेशियों के ऊपर वज्रपात हो गई। इससे दिनों मवेशी घटना स्थल पर मौत हो गई।