Move to Jagran APP

फिर खिलेगा कमल, सत्ता में रहेगी भाजपा : यशवंत

चितरपुर : 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से देश में कमल खिलेगा और पुन: देश की जनता भाजपा क

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 01:55 AM (IST)
फिर खिलेगा कमल, सत्ता में रहेगी भाजपा : यशवंत
फिर खिलेगा कमल, सत्ता में रहेगी भाजपा : यशवंत

चितरपुर : 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से देश में कमल खिलेगा और पुन: देश की जनता भाजपा को चुनाव जीताकर सत्ता में भेजेगी। देश की सवा सौ करोड़ जनता की पहली पसंद भाजपा है। कांग्रेस को फिर से हार निश्चित रूप से मिलेगी।

loksabha election banner

विपक्ष पूरी तरह से धराशायी होगी। यह बातें पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक कार्यक्रम के इतर शनिवार को सांडी में पत्रकारों से कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले लोग बोलते थे कि भाजपा एक समुदाय व एक क्षेत्र की पार्टी है। पूर्वाचल में चुनाव जीतकर यह साबित हो गया कि भाजपा अब पूरे देश की पार्टी है। लगातार भाजपा के खिलाफ बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक प्रजातांत्रिक पार्टी है। इसमें सभी लोगों को बोलने का अधिकार है, यहां कुछ भी कहने की छूट होती है। कांग्रेस में ऐसी बात नहीं है। कांग्रेस में आप सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल सकते। आगे कहा कि कुछ खामियां हैं, उन्हें दूर कर लिया जाएगा। एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत भी हासिल की जाएगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी, सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, डॉ. संजय ¨सह, नारायण चंद्र भौमिक, रामकृष्ण दूबे, दीनबंधु पोद्दार, जागेश्वर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, अभय सिन्हा र¨वद्र शर्मा, मनोज ¨सह, बिरसा हांसदा, आरुष साहनी, प्रकाश सोनार, अमृत लाल पटवा, अजय पटवा, बासुदेव प्रजापति, तीर्थनाथ चौधरी, विक्की प्रजापति सहित कई मौजूद थे।

------

यशवंत ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा रामगढ़ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के पिता स्व. पारसनाथ चौधरी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए सांडी आए हुए थे। यहां पहुंच कर उन्होंने स्व. पारसनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.