रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन
संवाद सूत्र कुजू/नयामोड़(रामगढ़) क्षेत्र के हथमारा पोचरा में फोरलेन के किनारे भाजपा के
संवाद सूत्र, कुजू/नयामोड़(रामगढ़): क्षेत्र के हथमारा, पोचरा में फोरलेन के किनारे भाजपा के नवनिर्मित रामगढ़ जिला कार्यालय का मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।इस दौरान वर्चुअल संबोधन में नड्डा ने कहा कि कार्यालय का उपयोग कार्यकर्ताओं के सम्मान व संस्कार के लिए हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान विषम परिस्थिति में भी राष्ट्र की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आज झारखंड के रामगढ़ सहित आठ जिलों का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है। उन्होंने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान से निर्मित उक्त कार्यालय के लिए केंद्रीय नेतृत्व व समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कहा कि संसाधन युक्त कार्यालय संगठन को ऊर्जा देने का कार्य करेगा। वहीं मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यालय को संगठन का प्राण बताते हुए इसकी भव्यता की तारीफ की। साथ हीं इसके संचालन व संसाधन को मजबूत बनाने पर बल दिया। राज्य के पूर्व 20 सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि यह विशाल कार्यालय जिला भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा।साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता को बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन सह कार्यभार ग्रहण निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी द्वारा किया गया। वहीं समारोह को जिला प्रभारी शशिभूषण भगत, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता व रंजीत कुमार सिन्हा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता का अभिनंदन 51 किलो की फूलों की माला, पुष्पगुच्छ आदि के साथ किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,संचालन खिरोधर साहू व धन्यवाद ज्ञापन रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने किया। समारोह उपरांत दिवंगत कार्यकर्ताओं की स्मृति में कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक, इलारानी पाठक, राजू चतुर्वेदी, डॉ. संजय सिंह, छोटन सिंह, महेंद्र प्रजापति, रंजीत पांडेय, उमेश प्रसाद, पंकज साह, दिनेश प्रसाद, सरस्वती देवी, संजीदा खातून, डेगन बेदिया, मनु महतो,खुशीलाल महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद थे।