Move to Jagran APP

Bharat Jodo Nyay Yatra: रामगढ़ में खुली जीप में निकली राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, तस्‍वीरों में देखें इसकी झलकियां

Bharat Jodo Nyay Yatra रामगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जमकर उनका स्‍वागत किया। बच्‍चों ने भी खूब प्‍यार दिया। सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़ गोला रोड गांधी चौक मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Mon, 05 Feb 2024 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 10:50 AM (IST)
रामगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली। शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए।

loksabha election banner

राहुल गांधी ने बच्‍चों के साथ की बातें

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के समीप स्कूली बच्चे काफी देर से गुलाब फूल लिए उनका इंतजार कर रहे थे। राहुल ने भी बच्चों को निराश नहीं किया। अपनी जीप में बैठाकर उनके साथ काफी बातें की। बच्चे भी राहुल गांधी के साथ काफी उत्साहित दिख रहे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को झारखंड के धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कईसभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने जहां भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, वहीं आदिवासियों और गरीबों के उत्थान को लेकर भी लोगों से वादे किए।

कांग्रेस ही दिला सकती है आदिवासियों को हक: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस कर सकती है। केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर निजी हाथों में सौंप रही है। दलितों व आदिवासियों के अधिकारों को छीन रही है। बोकारो स्टील फैक्ट्री प्लांट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को केंद्र सरकार यह कर रही है।

कोयला मजदूरों से मिले

बोकारो में यात्रा के दौरान गोधर में राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पेसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।

आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Floor Test: विधानसभा में चंपई सोरेन के सामने क्या है बड़ी चुनौती? सदन में आज ये दो विधायक नहीं रहेंगे मौजूद, क्या होगा असर

यह भी पढ़ें: '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार, फिर इस नेता ने संभाला मोर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.