भैरवी डैम का जलस्तर बढ़ा, खेतों में लगी फसल बर्बाद
संवादसूत्र दुलमी (रामगढ़ ) लगातार हो रही बारिश से भैरवी जलाशय का जलस्तर काफी बढ़ गया।
संवादसूत्र, दुलमी (रामगढ़ ) : लगातार हो रही बारिश से भैरवी जलाशय का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे जलाशय के अधिग्रहित भूमि पर किसानों द्वारा लगाई गई धान सहित अन्य फसलों के खेतों में पानी भर गया है, फसल भी बर्बाद हो गई है। बताया जाता है कि अधिग्रहित के अलावा कई निजी खेतो में पानी भरने से खेतों में लगे फसल बर्बाद हो गए हैं। इसकी जानकारी पर कांग्रेस के युवा नेता सुधीर मंगलेश ने मंगलवार को डैम के पानी से डूबे खेतों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि भैरवा जलाशय का जलस्तर बढ़ने से किसानों के खेत मे डैम का पानी प्रवेश कर गया है। इससे खेत मे लगे फसल पूरी तरह से बर्वाद हो चुके हैं। उन्होंने किसानों के हुई बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे की मांग की है। मौके पर कांग्रेस के किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र ओहदार, अरविद कुमार, सुमित कुमार, रविकांत कुमार, उतम कुमार, सोनू कुमार मौजूद थे।