चार पंचायतों का बनेगा बरलंगा प्रखंड, बनी सहमति
संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) बीडीओ कार्यालय सभागार में गुरुवार को बारलंगा को प्रखंड बनाने की
संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़) बीडीओ कार्यालय सभागार में गुरुवार को बारलंगा को प्रखंड बनाने की पंचायत समिति की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो ने की। विधायक ममता देवी, बीडीओ अजय कुमार रजक, एमओ राजशेखर पशुपालन पदाधिकारी डा. सजल कुमार समेत पंचायत समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। इस दौरान गोला प्रखंड के बरलंगा को नए प्रखंड के रुप में सृजित करने के मुख्य विषय पर प्रस्ताव लाया गया। इसमें बरलंगा थाना क्षेत्र के चार पंचायतों के अलावा अन्य दो पंचायतों को शामिल करने पर सहमति बनाने की मांग की गई थी। इस पर पंचायत समिति सदस्यों ने विरोध करते हुए चार पंचायतों का प्रखंड बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि बरलंगा को प्रखंड बनाने के लिए बेटुलकलां संग्रामपुर और चोकाद के लोगों के लिए अभिशाप बन जाएगा। सरकार यदि बरलंगा को प्रखंड का दर्जा देना चहती है तो बरलंगा थाना क्षेत्र के चार पंचायतों को ब्लाक के रूप में स्वीकृति दे सकती है। काफी शोर-शराबे के बीच प्रमुख सदस्यों की सहमति पर सरकार के पत्र के आलोक में बरलंगा थाना में शामिल पंचायतों पर मुहर लगा दी गई। मुख्य रूप से उप प्रमुख प्रभाष प्रकाश सिंह, शंकरदयाल महतो, सारो देवी, आवंटी देवी, टेसमुद्दीन, राजेंद्र महतो, त्रिभुवन महतो मौजूद थे।