जमीन के बदले नौकरी नहीं देने के फैसले का विरोध
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) उरीमारी लेबर शेड कांटा घर के समीप शनिवार को विस्थापितों की।
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) : उरीमारी लेबर शेड कांटा घर के समीप शनिवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक में विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी पोटंगा पंचायत का पुनर्गठन व विस्तार पर चर्चा की गई। कहा गया कि विसमो के अध्यक्ष विश्राम सोरेन ने समय अभाव के कारण अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। मौके पर ही सर्वसम्मति से चरका करमाली को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कोल इंडिया द्वारा जमीन के बदले नौकरी नहीं देने का फैसला रैयत व विस्थापित विरोधी बताते हुए आक्रोश जताया गया। कहा गया कि इस फैसले के खिलाफ कोल इंडिया के किसी भी नई योजना का विरोध किया जाएगा। साथ ही नई खदान नहीं खुलने दिया जाएगा। निर्णय हुआ कि मामले पर मोर्चा जोरदार आंदोलन भी करेगा। बैठक की अध्यक्षता दासो मांझी ने की। बैठक में महादेव बेसरा, सीता राम किस्कू, पंसस कानू मरांडी, दसाराम हेम्ब्रम, विश्वनाथ मांझी, मोती मांझी, विश्राम सोरेन, धर्मदेव करमाली, कजरू उरांव, महावीर मांझी, शिगू हेम्ब्रम, कृष्णा किस्कू, तालो बेसरा, जतरू बेसरा, महेश करमाली, राम बेसरा, रमेश किस्कू, बिरजू सोरेन, गीता देवी, सीतामुनी देवी, फुलमती देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, रामा उरांव, धनीराम मांझी, प्रभु मांझी, विजय हांसदा, मनाराम मांझी, संजय आदि मौजूद थे।