Move to Jagran APP

407 की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) उरीमारी ओपी क्षेत्र के पसेरिया घाटी में बुधवार को सड़क।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:15 AM (IST)
407 की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) : उरीमारी ओपी क्षेत्र के पसेरिया घाटी में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बड़कागांव गुरुचट्टी निवासी आमिर रजा अपनी पत्नी सानिया परवीन के साथ अपनी ससुराल रांची बरियातू से अपनी पल्सर बाइक जेएच 02 एवाई 5168 से बड़कागांव लौट रहा था। इसी बीच उरीमारी पसेरिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे 407 वाहन जेएच 01 बीबी 5846 की चपेट में आ गया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आमिर रजा की मौत हो गई। वहीं पत्नी सानिया परवीन का बड़कागांव में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बड़कागांव गुरु चट्टी निवासी मेराज मियां का इकलौता पुत्र आमिर रजा की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक नवविवाहिता सानिया परवीन की हालत नाजुक बनी हुई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर उरीमारी पुलिस ने आमिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.