महिलाओं को करा रहीं हैं निश्शुल्क स्मार्ट फोन क्लास
जासं रामगढ़ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति रामगढ़ जिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीना अग्रव
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:30 PM (IST)
जासं, रामगढ़ : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति रामगढ़ जिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान समय का सदुपयोग करते हुए 225 महिलाओं को निश्शुल्क स्मार्टफोन क्लास करवा रहीं हैं। स्मार्टफोन क्लास के बारे में रीना अग्रवाल का कहना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। इस स्मार्टफोन क्लास में झारखंड के अलावे उड़ीसा, बंगाल, यूपी और हरियाणा से भी महिलाओं को जोड़ा गया है। साथ ही रांची महिला आयोग सशक्तिकरण की सदस्य रूपा अग्रवाल चाईबासा की आशा खिरवाल स्मार्टफोन क्लास ट्रेनर रचिता गोयल हैं। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष ममजा अग्रवाल व सचिव बबिता बरेलिया ने बताया कि स्मार्ट फोन क्लास में और भी महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें