वज्रपात से 14 घायल, छह गंभीर
संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़): ओपी क्षेत्र के उरलुंग गांव में शनिवार की दोपहर में बारिश के दौरान हुए बज्रपात से 14 लोग घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। घुटूवा बस्ती निवासी महिला-पुरूष व बच्चे धानरोपनी के लिए उरलुंग बस्ती के समीप स्थित खेत गए थे। सभी लोग अपने-अपने खेतों में धानरोपनी का काम कर रहे थे।
बरकाकाना (रामगढ़): ओपी क्षेत्र के उरलुंग गांव में शनिवार की दोपहर में बारिश के दौरान हुए वज्रपात से 14 लोग घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। घुटूवा बस्ती निवासी महिला-पुरूष व बच्चे धनरोपनी के लिए उरलुंग बस्ती के समीप स्थित खेत गए थे। सभी लोग अपने-अपने खेतों में धनरोपनी का काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए लोगों ने समीप में वर्षों पुरानी एक पानी टंकी के नीचे बचने के लिए चले गए। इसी बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हो गया। इससे घुटुवा बस्ती निवासी प्रीति कुमारी(16), सरिता देवी (30), सुजीत बेदिया(45), तरूण कुमार (8), अजय बेदिया (7), खुशबू कुमारी (18), अनु कुमारी (16) व करमी देवी (35), गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों में छह लोगों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में चार लोगों को रामगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब घायलों को केंद्रीय कर्मशाला के अस्पताल में लाया गया तो वहां चिकित्सकों के लापरवाही का नजारा भी देखा गया। चिकित्सक ने किसी भी तरह का उपचार किए बिना ही सभी को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।