नैनीताल से आए युवक ने मौसी के घर की आत्महत्या
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पलामू में आत्महत्या की घटनाएं लगातार घट रही है। जिले के तरहस
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू में आत्महत्या की घटनाएं लगातार घट रही है। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ाही कादरी टोला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। मृतक सलीम अंसारी उत्तराखंड के नैनीताल निवासी जलालुद्दीन अंसारी का पुत्र है। वह लॉकडाउन के पूर्व तरहसी स्थित अपनी मौसी के घर आया था। बुधवार की रात वह खाना खाकर कमरे में सो गया। गुरुवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी मौसी व परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। बावजूद लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा तो सलीम फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजन फंदे से उसे नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने शव का अंत्यपरीक्षण कर परिजन को सौंपा। बताया जाता है कि अचानक लॉकडाउन घोषित होने के कारण सलीम अपने घर नहीं लौट सका था। परिवहन की सुविधाएं ठप रहने के कारण वह घर जाने में असमर्थ था। इस कारण वह हमेशा परेशान रहता था। मौसी ने सलीम को ट्रेन खुलने के बाद घर जाने की सलाह दी थी। मौसी ने कहा था कि ट्रेन खुलने दो घर चले जाना।
कोट
मृतक नैनीताल का रहने वाला है और वह अपनी मौसी के घर आया था। लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं जा पाया था। पिछले कई दिनों से वह तनाव में रह रहा था। फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाजून हेंब्रम, थाना प्रभारी, तरहसी, पलामू।