लेस्लीगंज मध्य विद्यालय में हुआ योगाभ्यास
लेस्लीगंज, पलामू: पतंजलि योग पीठ लेस्लीगंज के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह मध्य विद्यालय लेस्लीगंज
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 06:26 PM (IST)
लेस्लीगंज, पलामू: पतंजलि योग पीठ लेस्लीगंज के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालय विद्यालय के शिक्षक, बच्चे एवं स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर के भाग लिए। एवं पूरी तन्मयता के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत लेस्लीगंज मुखिया धर्मेंद्र प्रसादए योग शिक्षक त्रिपुरारी गहलोतए शिक्षक संत कुमार तिवारीए राजीव रंजन मिश्रा एवं योग शिक्षक सन्दीप प्रसाद के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग शिक्षक के द्वारा योगाभ्यास की जानकारी दी गई। योग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें