Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाओं का कराया गया अभ्यास

पलामू: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व संस्थाओं द्वारा शिविर का

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 06:23 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाओं का कराया गया अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाओं का कराया गया अभ्यास

पलामू: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व संस्थाओं द्वारा शिविर का आयोजन कर योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। मुख्य कार्यक्रम पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में हुआ। यहां पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा, पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार, एसपी इंद्रजीत माहथा, जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह,भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, भाजपा के नेता व कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राएं व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शिविर में जिले के आम व खास सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

loksabha election banner

इस मौके पर सांसद ने कहा कि योग भारतीय ऋषियों द्वारा मानव जाति को दिये गये सबसे अनमोल उपहारों में से एक है। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि योग की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से लोग तनाव से दूर रहते हैं। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने लोगों से योग के नियमित अभ्यास का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस क्रम में ओम उच्चारण से पूरा शिवाजी मैदान गुंजायमान हो गया। पतंजलि योग पीठ से जुड़े राजीव शरण, ममता दीदी, धीरज गुप्ता, जर्नादन जी, संजय ¨सह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। मौके पर उपविकास आयुक्त बिन्दु माधव ¨सह, सदर एसडीओ नंद किशोर गुप्ता, आयकर पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अरूणा नाथ, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, खेल पदाधिकारी शैलेश कुमार ¨सह, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव, भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह, उप महापौर मंगल ¨सह, भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय, दुर्गा जौहरी, अविनाश वर्मा, विजयानंद पाठक, राजहंस अग्रवाल, मनोज दुबे, लवली गुप्ता, सोमेश ¨सह, दीपक कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और नागरिकों ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

आनंद मार्ग में लगा योग शिविर

मेदिनीनगर: स्थानीय नई मुहल्ला स्थित आनंदमार्ग स्कूल में गुरूवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही बच्चों को प्रार्थना व शांति पाठ के साथ योग के लाभ की जानकारी दी गई। मौके पर स्कूल के आचार्य सिद्धार्थानंद अवधूत ने कहा कि योग हमें जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता रहता है। जिन लोगों ने भी योग को अपने जीवन में उतारा है वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य हुए हैं। आज हर लोगों को योग से जुड़ने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.