दीवार से टकराई स्कार्पियो, मुखिया प्रत्याशी सहित पांच घायल
एमआरएमसीएच के बाहर घायलों को रांची भेजने के दौरान लगी भीड़।
दीवार से टकराई स्कार्पियो, मुखिया प्रत्याशी सहित पांच घायल
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : गुरूवार को पलामू के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमा के कुड़वा मोड़ में एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले घर से दीवार से टकराई और उसके बाद पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें सिरमा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी अर्चना देवी और उनके पति वीरेंद्र प्रसाद शामिल हैं। हादसे में घायलों को थानीय लोगों ने तत्काल मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी रांची रिम्स रेफर कर दिया। घायलों में पाटन के सिरमा निवासी स्व सुदेश्वर साव के 50 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद, 42 वर्षीय सुनील प्रसाद, 40 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद, 46 वर्षीय दिलीप प्रसाद व 43 वर्षीय रामप्रवेश प्रसाद का नाम शामिल है। घायल उमेश प्रसाद के छोटे भाई मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि गांव में मतदान हो रहा था। मतदान के बाद स्कार्पियो पर सवार होकर छह लोग गांव से लौट रहे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। नतीजा सकार्पियो पलट गया।