Move to Jagran APP

चैनपुर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, महिला जख्मी

एमआरएमसीएच से किया गया गया था रांची रिम्स रेफररांची जाने के क्रम में चंदवा के समीप हुई मौत

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 06:48 PM (IST)
चैनपुर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, महिला जख्मी
चैनपुर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, महिला जख्मी

चैनपुर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, महिला जख्मी

loksabha election banner

लीड पैकेज

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मजार के समीप छर्री लदे हाइवा की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना गुरूवार की है। घायलों में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर पुलिस लाइन रोड सूदना निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता व बादशाह मेहता की 60 वर्षीय पत्नी केशरी देवी शामिल है। हालांकि रांची जाने के दौरान संतोष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हादसा के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शाहपुर मजार के समीप घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। घायल संतोष के पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि उनके पिता आजाद नगर में ही किराना की दुकान चलाते थे। पड़ोसी केशरी देवी को किसी काम के लिए अपनी मोटरसाइकिल से चैनपुर ले जा रहे थे। इसी बीच मजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे छर्री लदे हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद धीरेंद्र पांडेय, पूर्व मुखिया सत्येंद्र तिवारी, विजय मेहता, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सामूहिक सहयोग से इलाज के लिए रांची भेजा था। इधर हाइवा की चपेट में आने से घायल हुए संतोष कुमार गुप्ता का आंत बाहर आ गया था। साथ ही हड्डी भी टूट गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.