ईवीएम-वीवीपैट के प्रयोग की दी जानकारी
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इवीएम-वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी पूर्वी पंचायत भवन व रामवि बाजार मतदान केंद्रों में दी गई। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गिरिवर उरांव ने इन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र, हैदरनगर : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इवीएम-वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी पूर्वी पंचायत भवन व रामवि बाजार मतदान केंद्रों में दी गई। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गिरिवर उरांव ने इन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के अन्य मतदान केंद्रों में 4 नवंबर को भी ईवीएम-वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी मतदाताओं को दी जायेगी। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी को मतदाताओं के लिए जरुरी बताया। उन्होंने बताया कि वीवीपैट में मतदाताओं को मतदान करते समय उम्मीदवार व चुनाव चिन्ह का पता चलेगा। उनके अलावा ईवीएम-वीवीपैट जागरुकता अभियान के तहत मतदाताओं को इसके प्रयोग की जानकारी देने के लिए कनीय अभियंता आशीष कुमार, राजस्व कर्मचारी सुनील केशरी, रोजगार सेवक संजय सिंह व अनुसेवक डीके राम व उपेंद्र राम के अलावा आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ शामिल थे। वहीं बीएलओ व पर्यवेक्षकों ने डोर टू डोर पहुंचकर योग्य व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका पंजीकरण किया। जबकि दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन किया।