हर मतदाता करें मतदान : महापौर
महापौर ने किया दौरा मतदान के प्रति फैलाई जागरूकता फोटो 20 डालपी 24 कैप्शन शहर के बेलवाटीका में महिलाओं के साथ बैठक करती महापौर। संवाद सहयोगी मेदिनीनगर एक-एक वोट कीमती है। मताधिकार के महत्व को समझें। हरेक लोग मताधिकार का प्रयोग करें। शहर व क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर प्रत्याशी को वोट दें। उक्त बातें नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर ने कही।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : एक-एक वोट कीमती है। मताधिकार के महत्व को समझें। हरेक लोग मताधिकार का प्रयोग करें। शहर व क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर प्रत्याशी को वोट दें। उक्त बातें नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर ने कही। वे नगर निगम के विभिन्न इलाकों का दौरा कर मतदान के प्रति जागरूकता फैला रही थीं। उन्होंने बेलवाटिका स्थित गुरूद्वारा व अघोर आश्रम में जाकर प्रार्थना की। उन्होंने स्थाई सरकार से ही विकास संभव है। झारखंड को विकसित राज्य के रूप में देखने के लिए एक-एक कीमती वोट देना है। मौके पर जनक सिंह, राज कालिया, सतबीर सिंह, राजा, राजलक्ष्मी वर्मा, डोली कौर, पूनम देवी, सुनील गुप्ता, राधे उपाध्याय, आशु सिंह, राहुल अग्रवाल, रामविलास चौधरी, अनिल प्रजापति, वार्ड पार्षद अहिल्या देवी आदि मौजूद थे।