विश्व हिन्दू परिषद की प्रखंड कमेटी घोषित
संवाद सूत्र मोहम्मदगंज (पलामू) स्थानीय भीमनगर में गुरुवार को आयोजित विश्व हिदू परिषद की बैठक
संवाद सूत्र, मोहम्मदगंज (पलामू) : स्थानीय भीमनगर में गुरुवार को आयोजित विश्व हिदू परिषद की बैठक में प्रखंड कमेटी कर घोषणा कर दी गई। इसकी आध्यक्षता परिषद के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह व संचालन पलामू विभाग मंत्री किशोरी लाल लाठ ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कामेश्वर सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह नीरज कुमार सिंह को बजरंग दल का संयोजक व रविशंकर सिंह मंत्री बनाए गए है। प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि संगठन का ग्राम स्तर तक विस्तार किया जाएगा। साथ ही संगठन के आनुषंगिक इकाइयों का भी गठन किया जाएगा। भारत देश को ऋषि, महर्षियों सहित महान व्यक्तित्व के लोगो न सिद्ध क्षेत्र बनाया है। इसे बचाए रखने के लिए घर-घर से लेकर गांव व क्षेत्र स्तर पर हनुमान चालीसा पाठ सहित सत्संग आयोजन किया जाएगा। मौके पर जपला के बजरंग दल संयोजक संतोष जी,महेंद्र सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विकास कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।