Move to Jagran APP

महिला के अपहरण का प्रयास, एक महिला गिरफ्तार

मेदिनीनगर : महिला थाना की सक्रियता के कारण एक महिला अपहरण होने से बच गई। एक महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर दूसरी महिला का सरेआम अपहरण करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े ने अपहरण करने का प्रयास कर रही महिला को दबोच लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:38 PM (IST)
महिला के अपहरण का प्रयास, एक महिला गिरफ्तार
महिला के अपहरण का प्रयास, एक महिला गिरफ्तार

मेदिनीनगर : महिला थाना की सक्रियता के कारण एक महिला अपहरण होने से बच गई। एक महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर दूसरी महिला का सरेआम अपहरण करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े ने अपहरण करने का प्रयास कर रही महिला को दबोच लिया। हालांकि उसका पुरुष साथी भागने में सफल रहा। महिला थाना प्रभारी चौड़े ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक महिला के अपहरण का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद वह बिना देर किए सूचित स्थान पर पहुंची और पीड़िता को बचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देख अपहरण के प्रयास में लगी आरोपी महिला का पुरुष साथी भाग निकला। उन्होंने बताया कि पीड़िता बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। फिलहाल वह दिल्ली में रहती है। बताया जाता है कि उसका पति डालटनगंज सेंट्रल जेल में बंद है। पीड़िता के अनुसार हुसैनाबाद की रहने वाली आरोपित गिरफ्तार महिला से उसका पुराना परिचय है। उसी ने पीड़िता को जेल में बंद उसके पति की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद पीड़िता अपने पति से मिलने डालटनगंज आई थी। वह जेल में पति से मिलने के बाद अपने परिचित के घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित महिला ने गलत नीयत से अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण करने का प्रयास किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.