स्तरोन्नत प्लस टू उवि में हुआ पौधारोपण
सतबरवा प्रखंड के सोहड़ी खास स्थित राजकीयकृत स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को पौधा रोपन किया गया। सतबरवा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने विद्यालय भ्रमण के दौरान इस स्कूल में पहुंचे।
संवाद सूत्र, सतबरवा : सतबरवा प्रखंड के सोहड़ी खास स्थित राजकीयकृत स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को पौधारोपण किया गया। सतबरवा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने विद्यालय भ्रमण के दौरान इस स्कूल में पहुंचे। यहां शिक्षकों के साथ मिलकर नीम व नारियल के पौधों का रोपण किया। सभी छात्र-छात्राओं को पौधा लगाने का संदेश दिया। उन्होंने पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके लाभ को उदाहरण देकर समझाया। तिवारी ने इसी क्रम में वर्ग 10 के बच्चों को पढ़ाया। उन्हें आगामी परीक्षा की नौवीं तैयारी संबंधित टिप्स दिए। साथ ही उन्होंने संचालित मध्याह्न भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। तिवारी विद्यालय की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, समय सारिणी, ज्ञान सेतु की कक्षा, लेसन प्लान, यूनिफॉर्म, एमडीएम, साफ-सफाई देखकर संतुष्ट हुए। उन्होंने विद्यालय परिवार को अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भरदुल कुमार सिंह, शिक्षक अर्पण कुमार गुप्ता, तरुण गोप, विवेक त्रिपाठी, उदय गुप्ता, संजय कुमार, सुरेंद्र राम, कौशल किशोर, नंद किशोर सिंह, संतोष शर्मा समेत सभी शिक्षक व छात्र छात्रा मौजूद थे।