Move to Jagran APP

प्रदूषण के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई : कौशल

प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:23 PM (IST)
प्रदूषण के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई : कौशल
प्रदूषण के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई : कौशल

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : देश के लोगों को अब आजादी की दूसरी लड़ाई प्रदूषण के खिलाफ लड़नी होगी। पूरे विश्व के लोगों को एकजुट होकर पौधा रूपी मिसाइल से प्रदूषण नामक शत्रु को समाप्त करना होगा। ये बातें पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे सोमवार उतर भारत के 8 राज्यों में पर्यावरण धर्म को पढ़ाए गए पाठ के बाद आवास पर जागरण से बात कर रहे थे। कहा कि पंजाब में पौधरोपण कर यात्रा को विराम दिया। उतर भारत में वे 10 दिनों तक अभियान चला। पलामू से शुरू पर्यावरणविद कौशल का अभियान दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा समेत  8 राज्यों की यात्रा तय की। बताया कि पंजाब के नयानंगल जिले के एनएच सेक्टर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत कई स्कूलों पौधा रोपन व शपथ कार्यक्रम हुआ । उन्होंने बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान व पर्यावरण धर्म की प्रार्थना से हुई। कौशल किशोर ने कहा कि धरती का तापमान प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे 84 लाख जीवों पर सीधा असर पड़ेगा। जल संकट के साथ आक्सीजन संकट झेलना पड़ेगा। भयावह स्थिति से बचने के लिए सभी को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को अपना होगा। साथ ही पौधा लगाना व उसे बचाना होगा। कहा सोचें साथ क्या ले जाएंगे। एक पौधा लगाएंगे, सात पीढ़ी तर जाएंगे। उन्होंने कहा वनों की सुरक्षा केवल लाठी से नहीं वन राखी से होगी। बताया कि पौधारोपन कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राएं शामिल होते थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.