Move to Jagran APP

दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

लेस्लीगंज : प्रखंड क्षेत्र के नो बिहार गांव में रविवार की रात्रि आपसी झगड़ा में पति पत्नी दोनों ने जहर खा ली घटना में पत्नी फुलमती देवी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM (IST)
दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के नव बिहार गांव में रविवार की रात्रि आपसी झगड़ा में पति पत्नी दोनों ने जहर खा लिया। इस घटना में पत्नी फूलमती देवी की मौत हो गई। पति जितेंद्र यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। जितेंद्र यादव को इलाज के लिए तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार रविवार की आधी रात पति पत्नी आपस में उलझ रहे थे। लगभग दो बजे रात्रि में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसे सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए। देखा कि दोनों बेहोशी की हालत में हैं। आनन फानन में लोग आसपास में सूचना देते हुए गाड़ी की व्यवस्था करने लगे। इस बीच ही फुलमती देवी की मौत हो गई। जितेंद्र यादव को इलाज के लिए तुंबागड़ा भेजा गया। सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस अवर निरीक्षक रितलाल यादव, भागवत यादव अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे। यहां से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताते चलें कि जितेंद्र यादव और फुलमती देवी की दूसरी शादी हुई है। जितेंद्र यादव की पहली पत्नी ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इधर फूलमती देवी का पहला पति बकोरिया गोली कांड में मारा गया था। उसके बाद जितेंद्र और फुलमती ने मई 2017 में शादी रचाई थी। फूलमती के पिता ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले जितेंद्र ने अपने ससुराल में फोन कर मेरी बेटी से कहा था कि तुम जल्द यहां नहीं आई तो सल्फास की गोली खाकर जान दे देगें। इसके बाद उनकी बेटी मायके से अपने ससुराल आई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.