नशे में दोस्तों के बीच चाकूबाजी,एक घायल
संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गांवखाप गांव में बुधवार को दो दोस्तों
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गांवखाप गांव में बुधवार को दो दोस्तों के बीच चाकूबाजी की घटना में एक युवक आशिक रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तिवारी बिगहा का युवक शैलेश कुमार पाल व बेनीखुर्द गांव का अभिमन्यु सिंह गांव खाप में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी क्रम में दोनों के बीच पैसा के लेन-देन में विवाद में अभिमन्यु सिंह ने शैलेश कुमार पाल पर चाकू से वार कर दिया। चाकु छीना-झपटी के दौरान अभिमन्यु को भी चोट लगी है। थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे। शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हो गया था। दोनों के बयान पर हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें