Move to Jagran APP

ठंड व कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 07:50 PM (IST)
ठंड व कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
ठंड व कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों तक हुई हल्की बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर कोहरा छाया रहा, इस कारण वाहन चालक परेशान रहे, वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। अचानक मौसम के करवट बदलने से बढ़ी ठंड से लोग परेशान हैं। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिसे व अधिकतम तापमान 27.6 डिसे रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान अचानक गिरने से लोग परेशान दिखे। अचानक बढ़ी ठंड के कारण कई जगह लोग अलाव जलाकर ठंड भगाते नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चालक, फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले व अन्य गरीब तबकों में देखा जा रहा है। वे शहर में बिखरे कचरे को जलाकर ठंड भगाने को मजबूर हैं। कई स्वयंसेवी संगठन के लोग व समाजसेवियों ने प्रशासन से शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर शीघ्र अलाव के व्यवस्था की मांग की है। इधर कई किसान इस बारिश को शुभ संकेत बता रहे हैं। हालांकि खलिहान में रखे धान के नुकसान होने की भी संभावना जताई। इधर, नावाबाजार प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से ही कोहरे के कहर के साथ-साथ तेज हवा व रिमझिम बारिश से लोग परेशान रहे। नावाबाजार की सड़कें सूनसान रही। मौसम खराब होने के कारण एनएच 98 मुख्य पथ पर वाहन का परिचालन धीमी गति से लाइट जलाकर करते देखे गए। हुसैनाबाद नगर पंचायत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल व अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस बाबत नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.