शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन
संवादसूत्र हरिहरगंज सावन माह के चौथी सोमवारी पर झारखंड राज्य के कोल्हान प्रक्षेत्र के ड
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 07:08 PM (IST)
संवादसूत्र, हरिहरगंज : सावन माह के चौथी सोमवारी पर झारखंड राज्य के कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी राजीव रंजन सिंह के पिता कमला प्रसाद सिंह ने अपने पैतृक गांव पीपरा प्रखंड के पोलदा गांव स्थित शिव मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। यहां पंडित मधुसूदन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर डीआइजी राजीव रंजन सिंह की माता तारा देवी के अलावे संगीता देवी, सतेन्द्र प्रसाद सिंह, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, रंधीर सिंह वार्ड सदस्य कृष्णा यादव, शंभूनाथ ठाकुर, अमेंद्र ठाकुर, भिखारी विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, रामप्रसाद यादव,उमेश कुमार सिंह, संजीव ठाकुर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें