क्रियात्मक शैक्षिक प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की सोच
रामगढ़ : शहर के बिजुलिया स्थित मैक्स इंस्टीच्यूट आफ टीचर ट्रे¨नग कॉलेज में गुरुवार क
रामगढ़ : शहर के बिजुलिया स्थित मैक्स इंस्टीच्यूट आफ टीचर ट्रे¨नग कॉलेज में गुरुवार
को क्रियात्मक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के मॉडल की प्रस्तुति कर
अपनी सोच को उभारने का प्रयास किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज के सचिव डॉ. संजीव कुमार ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत व
सोच एक से बढ़कर एक मॉडल बनाएं हैं। इससे उनकी प्रतिभा साफ झलक रही है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। डॉ. संजीव ने संस्थान में छात्र-छात्राओं को और अधिक बेहतर शिक्षा प्रदान कराने की बात दुहराई। प्रदर्शनी में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर बाढ़ नियंत्रण एवं बहुउद्देश्यीय योजना, नाले के पानी व गोबर से बिजली उत्पादन, जल संरक्षण, भूमि व जल प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता भारत अभियान व बंजर भूमि का उपयोग सहित कई संवेदनशील विषयों पर आधारित मॉडल की प्रस्तुति की। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य आनंद किशोर ने सभी आंगतुक अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक रतन शर्मा ने किया प्रदर्शनी को सफल बनाने में कॉलेज के प्रशासक परवेश शर्मा, एचओडी अजय कुमार प्रजापति, शिक्षक शिवकुमार दांगी, श्रीधर मुंडा, ममता प्रसाद, सुधीर कुमार व अंजली कुमारी ने सहयोग दिया।