अंचल निरीक्षक की सीधी नियुक्ति पर लगे रोक
मेदिनीनगर : अंचल निरीक्षक के सीधी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। कुल स्वीकृत पदों का 50 प्रतिश
मेदिनीनगर : अंचल निरीक्षक के सीधी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। कुल स्वीकृत पदों का 50 प्रतिशत पद वरीयता सह योग्यता के आधार पर अंचल निरीक्षक को प्रोन्नति दी जाए। उक्त बातें झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के महामंत्री भरत कुमार सिन्हा ने कही। वे रविवार को स्थानीय गांधी स्मृति नगर भवन में राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल निरीक्षक संघ की आयोजित प्रमंडलीय अधिवेशन सम्मेलन को बतौर उद्घाटनकर्ता संबोधित कर रहे थे। कहा कि हक अधिकार लेकर रहे। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के राज्याध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कह अंचल उपनिरीक्षक व निरीक्षक के अधिकार का हनन संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। बतौर विशिष्ट अतिथि शशिभूषण ¨सह व स्वागत अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी व संचालन प्रमंडलीय मंत्री राजकुमार चौरसिया ने किया। सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक किसी भी नियुक्ति पर रोक लगाने, स्वीकृत के 50 प्रतिशत पद सीमित परीक्षाओं के आधार पर व 50 प्रतिशत स्नातकधारी राजस्व निरीक्षकों का अंचल निरीक्षण पर प्रोन्नति देन समेत 2004 से कार्यरत सभी राजस्व निरीक्षकों के सीपीएफ की कटौती को जीपीएफ में शामिल करने व चार जुलाई को 11 बजे दिन में टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेल गांव रांची में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में गढ़वा जिला अध्यक्ष नथुनी राम,लातेहार जिला अध्यक्ष लवकेश ¨सह, पलामू के जिला मंत्री ललित बैठा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद सहित कई अंचल निरीक्षक उपस्थित थे।