झारखंड के पलामू में ट्रक व बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत
Road Accident in palamu. झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सतबरवा/पलामू, जेएनएन। मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 पर रजडेरवा मोड़ के पास बोलेरो व ट्रक के बीच टक्कर में बोलेरो चालक समेत दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। दोनों शव बुरी तरह फंस गए थे। सतबरवा थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर जेसीबी से ट्रक में फंसे बोलेरो को निकलवाया। इसके बाद बोलेरो से शव को निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो मेदिनीनगर से छिपादोहर जा रही थी। इसी बीच, रांची की ओर आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार तड़के तीन बजे की है। बोलेरो छिपादोहर के केकरगढ़ गांव की बताई जाती है। ड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को निलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा। दोनों वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया।
इधर, दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते रहे। सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतकों में जीप चालक 45 वर्षीय मुनी यादव मेदिनीनगर के चियांकी के भुसही गांव निवासी बीरन यादव का पुत्र था। दूसरा मृतक दिनेश यादव लातेहार जिला के छिपादोहर थाना के केड़ गांव निवासी अशरफी यादव का पुत्र था। मुनी यादव व दिनेश मामा भगना थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप