पलामू में सड़क हादसा, युवक की मौत; दो घायल
Road Accident in palamu. झारखंड के पलामू में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 01:38 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। पलामू जिला के पाटन थाना अंतर्गत कुड़वामोड़ पर गुरुवार की शाम एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रोहित नामक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रांची रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत नबीनबर थाना के बिलासपुर गांव निवासी बबन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ पलामू के पाटन की ओर जा रहा था। इसी बीच, मोटरसाइकिल दुर्घटनागस्त हो गई। इसमें रोहित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को रोहित के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। इधर, दोनों घायलों को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार नशे में धुत थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें