समय पर काम नहीं करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
पांडू : आवास निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को पांडू प्रखंड सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रखंड के नवनियुक्त नोडल पदाधिकारी सौरभ दुबे व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रौशन पाठक ने सभी पंचायत में आवास से संबंधित कार्य की जानकारी ली।
पांडू : आवास निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को पांडू प्रखंड सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रखंड के नवनियुक्त नोडल पदाधिकारी सौरभ दुबे व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रौशन पाठक ने सभी पंचायत में आवास से संबंधित कार्य की जानकारी ली। इसमें उपस्थित सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व स्वयंसेवकों को निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने कई पंचायत सचिव के कार्य में लापरवाही पर घोर असंतोष व्यक्त किया। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर आवास कार्य में प्रगति नहीं होती है तो संबंधित पंचायतकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। बैठक में उपस्थित स्वयंसेवको को भी आवास प्लस ऐप्प में रजिस्ट्रेशन के लिए चालू माह के अंत तक का समय दिया गया। इसके साथ ही सभी कर्मियों को जीपीडीपी करने की पंचायती राज पदाधिकारी रौशन पाठक के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। मौके पर जेई रमेश कुमार, मुखिया जिरवा देवी, सोबेराती अंसारी, पंचायत सेवक रामयाद विश्वकर्मा, प्रभु राम, नौशाद आलम, कामेश्वर ¨सह, बबन मांझी, स्वयंसेवक पंकज पांडेय, बिनोद राम सहित कई लोग शामिल थे।