बाढ़ के पानी के साथ पंपूकल में फिर घुसा बालू, पेयजलापूर्ति ठप
जागरण संवाददाता मेदिनीनगर कोयल नदी में बाढ़ आते ही एक बार फिर शहर में पेयजल संकट ग
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर: कोयल नदी में बाढ़ आते ही एक बार फिर शहर में पेयजल संकट गहरा गया। कांदू मुहल्ला स्थित पंपूकल में बाढ़ के पानी के साथ बालू घुस जाने से पेयजलापूर्ति केंद्र का चेक भाल्ब व फुटबाल जाम हो गया। इस कारण गुरूवार को पूरे शहर में पेयजलापूर्ति सेवा ठप हो गई। पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में पेयजलापूर्ति शुरू नहीं हो सकेगी। जानकारी के अनुसार कोयल नदी के पानी के साथ आया बालू पंपूकल के चेकबाल व फुटबाल को जाम कर दिया। इस कारण पंपू कल से पूरे शहर की पेयजलापूर्ति ठप कर हो गई। इससे शहर की आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पेयजलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण हर माह कई-कई दिन पेयजलापूर्ति सेवा ठप हो जाती हैद्ध बाक्स: बारिश का पानी आने के कारण पंपूकल के चेक भाल्ब में बालू जमा हो गया था। गुरूवार को सभी कर्मियों ने मिलकर पंपू कल से चेक भाल्ब साफ करने में जुटे हैं। शुक्रवार को भी इसकी सफाई की जाएगी। इसके बाद पानी चढ़ाना शुरू किया जाएगा। शनिवार से शहरवासियों को पानी मिलने लगेगा।