अब 600 गांवों में चलेंगी समृद्धि की योजनाएं
नौडीहा बाजार : जिले में ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम चरण में 70 गांवों का चयन किया गया था। अब यह
नौडीहा बाजार : जिले में ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम चरण में 70 गांवों का चयन किया गया था। अब यह अभियान 600 गांवों में संचालित किया जाएगा। यह केंद्र की नरेंद्र मोदी व राज्य की रघुवर सरकार के संपूर्ण विकास के विजन को प्रदर्शित करता है। यह बाते छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कही। वे बुधवार को नौडीहा बाजार प्रखंड मुख्यालय में ग्राम स्वराज अभियान के तहत गैस चूल्हा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गांव जितना मजबूत होंगे देश भी उतना मजबूत होगा। इसे लेकर ही प्रधानमंत्री ने ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से महात्मा गांधी व भीम राव अंबेडकर के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिलाओं का सम्मान, गरीबों का उत्थान तथा बीमारी से मुक्ति के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि अब पलामू के 600 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत सामाजिक आर्थिक समृद्धि योजनाएं संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में रबदा, गम्हरियाडीह गांवा के सैकड़ों लाभुक उपस्थित थे मौके पर नौडीहा बाजार के भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. बीएन ¨सह, अमरेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, काशी प्रसाद, यमुना पासवान, नरेश यादव, विजय प्रसाद, बाबूलाल पाठक, दीपक पासवान, विजय प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें।