शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से शिक्षा को मिलता है बढ़ावा : अविनाश
मेदिनीनगर : जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इससे शिक्षा को बढ़ावा
मेदिनीनगर : जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। उक्त बातें पलामू जिला प्राईवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने कही। वे शिक्षाविद समाजसेवी स्व. गायत्री गोयल की स्मृति में चैनपुर प्रखंड के तलैया व पथरा में एकल विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. गायत्री गोयल जरूरतमंद बच्चों को हमेशा सहयोग किया करती थी। जरूरतमंद बच्चों को सहयोग कर शिक्षित करने का उनका सपना था। वे लगातार एकल विद्यालय से जुड़कर बच्चों को शिक्षित करने का काम किया करती थी। इस अवसर पर अविनाश वर्मा, अजय श्रीवास्तव, अनुज ¨सह, स्व. गायत्री गोयल के पति ज्योति प्रकाश गोयल, पुत्र सह लिलिपुट के निदेशक राजीव गोयल, प्राचार्या रेणु गोयल, पुत्री सौम्य सृष्टि ने बच्चों को किताब, कापी, पेंसिल, पेन, रबर, कट्टर व बैग वितरित किया। एकल विद्यालय के प्रमुख सत्यनारायण ने कहा कि लोगों को एकल विद्यालय से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। मौके पर आचार्या अंजु देवी, सुनीता देवी, पथरा गांव में मदन प्रजापति, मुखलाल प्रजपति, अशोक, रामवृक्ष राम, प्रभु ठाकुर, नंदु ठाकुर, विनय ठाकुर, राजेश ठाकुर, तलैया में प्रदीप राम, बबलू राम, शिव राम, कामेश्वर राम, ¨बदु देवी, अजत राम आदि मौजूद थे।