हुसैनाबाद अनुमंडल के पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
हुसैनाबाद : झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड ईकाई के सभी पारा षिक्षक, शिक्षिका अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गये हैं। हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पटेल व हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता में संबंधित बीआरसी कार्यालय परिसर में बैठक कर विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया।
हुसैनाबाद : झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड ईकाई के सभी पारा शिक्षक- शिक्षिका शुक्रवार से अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए। हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पटेल व हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता में संबंधित बीआरसी कार्यालय परिसर में बैठक कर विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रदर्शन क किया। अनुमंडल के सभी पारा शिक्षकों ने एक स्वर में राज्य के मुख्यमंत्री के दादागीरी के खिलाफ यह निर्णय लिया। निर्दोष पारा शिक्षकों की पिटाई का पारा शिक्षक हर स्तर पर सरकार को जवाब देंगे। पिटाई में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के भी कई महिला शिक्षक-शिक्षिका चोटिल हैं। मौके पर संगठन मंत्री बृजमोहन मेहता, सुनील यादव आदि ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाएं। बैठक में मुख्य रुप से विजय बहादूर ¨सह, निरंजन कुमार ¨सह, वरुण ¨सह, रामराज ¨सह, मनोज गुप्ता, बाल योगेश्वर पाल, शिवपूजन राम, रामकृपाल ¨सह, उदित ¨सह, अरुण कुशवाहा, पुनित ¨सह, सिकेस ¨सह, आलोक भारती, माया कुमारी, सबा जुनैद, मुर्सरत प्रवीन, शाहीन कमर, पुष्पा कुमारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।