Move to Jagran APP

झारखंड स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी

हुसैनाबाद हुसैनाबाद में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन सह झारखंड स्थापना दिवस पर हुसैनाबाद थाना के समक्ष स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय से बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:37 PM (IST)
झारखंड स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी
झारखंड स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन सह झारखंड स्थापना दिवस पर हुसैनाबाद थाना के निकट स्थित मध्य विद्यालय से बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसे पूरा हुसैनाबाद शहर का भ्रमण कराया गया। प्रभात फेरी में बच्चे भगवान बिरसा मुंडा जी अमर रहें, झारखंड स्थापना दिवस अमर रहे आदि का नारा लगा रहे थे। मौके पर शिक्षक कन्हैया प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों को झारखंड स्थापना दिवस संबंधित जानकारी दी। शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सबको भगवान बिरसा मुंडा जी के पदचिन्हों पर चलकर झारखंड को और समृद्ध बनाने की जरूरत है। मौके पर शिक्षिका आशा कुमारी ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा झारखंड वासियों के स्वाभिमान की लड़ाई ताउम्र लड़ते रहे और यही कारण है कि आज हम सब उनको अपना भगवान मानते हैं। प्रभात फेरी में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं में कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, जीएस चौबे, राजेश कुमार, पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, रश्मि प्रकाश आदि का नाम शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.