Move to Jagran APP

मांगी थी डॉक्टरों से रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जासं, पलामू : हुसैनाबाद के तीन डाक्टरों से रंगदारी मागने वाला धर्मदेव उर्फ गुड्डू को हैदरनगर थाना पु

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 12:48 PM (IST)
मांगी थी डॉक्टरों से रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मांगी थी डॉक्टरों से रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जासं, पलामू : हुसैनाबाद के तीन डाक्टरों से रंगदारी मागने वाला धर्मदेव उर्फ गुड्डू को हैदरनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी हैदरनगर थाना के नावाडीह गाव क्षेत्र से हुआ है। जानकारी के अनुसार गुड्डू बिहार के औरंगाबाद से अपहृत एक बच्चे के परिजन से रंगदारी के रूप में 50 हजार रूपए की माग की थी। वह दो दिनों से अपहृत बच्चे के परिजन को यहा-वहा बुला रहा था। इधर हुसैनाबाद डीएसपी मनोज कुमार महतों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम सिविल ड्रेस में अपराधी गुड्डू को नावाडीह क्षेत्र से ट्रेप किया।

loksabha election banner

वह पलामू जिला के उंटारी रोड गाव का निवासी बताया जाता है। इसने हुसैनाबाद के तीन डाक्टरों से रंगदारी मागी थी। बताया जाता है कि जेजेएमपी के नाम पर रंगदारी वसूलने व लूटपाट करने वाले नंदा रजवार गिरोह का गुड्डू सक्त्रिय सदस्य है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व पुलिस ने नंदा गिरोह के दो सक्त्रिय सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ छोटन उर्फ काना व विजय पासवान को हुसैनाबाद थाना के मोकहर गाव से गिरफ्तार की थी।

इसके बाद गुरूवार को जेल भेज दिया है। ये दोनों हैदरनगर थाना के सोबा गाव निवासी है। गिरोह का सरगान नंदा फरार है। सूत्रों ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद के एक बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलते ही गुड्डु सक्त्रीय हो गया। इसने अपहृत के परिजन से संपर्क साधा। कहा कि बालक का अपहरण उसी ने किया है। राशि दो तो छोड़ देंगे। इसके बाद से उसने अपहृत बच्चे के परिजन को हैदरनगर व हुसैनाबाद के कई क्षेत्रों में बुला-बुलाकर जगह बदलता गया। अंत में बताया कि वह हैदरनगर के नावाडीह क्षेत्र में है।

वह हाथ हिलाएगा राशि दे देना है। बच्चे के परिजन ने ऐसा ही किया। इधर औरंगाबाद पुलिस के सहयोग से हुसैनाबाद एसडीओ मनोज कुमार महतो,हैदरनगर के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह सिविल ड्रेस में पुलिस बल के साथ अपराधी गुड्डू का पीछाकर उसे धरदबोचा। बताया जाता है इसने बालक का अपहरण नहीं किया है। बल्कि यह अपहरण के नाम पर बालक के परिजन से रंगदारी मागी है। पुलिस को गुड्डू ने कई राज उगले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.