पलामू में 29 से शुरू होगा अंतरराज्जीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट
समिति के अध्यक्ष व उप महापौर मंगल सिंह।
पलामू में 29 से शुरू होगा अंतरराज्जीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू में 29 मई से गरजू सिंह अंतरराज्यीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। पांच जून की रात इसका फाइनल मैच व समापन समारोह आयोजित होगी। इसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व बंगाल की 16 टीमें शरीक होंगी। उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर निगम के उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने दी। वे सोमवार को होटल स्वागत में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि झारखंड के बोकारो, रांची, धनबाद व लातेहार आदि जिलों की टीमें आएंगी। टूर्नामेंट का आयोजन मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस आयोजन को हर बार की तरह यादगार व ऐतिहासिक बनाना है। पांच मई को समारोहपूर्वक इसका समापन होगा। इस बीच विजेता टीम को नकद 41 हजार रूपया और ट्राफी के अलावा उप विजेता टीम को 25 हजार नकद व ट्राफी दी जाएगी। बताया कि मैदान में विद्युत की खास साज-सज्जा की जाएगी। आठ विद्युत टावर लगाए जाएंगे। आयोजन समिति के संरक्षक मंडली में दिनेश कुमार दि्ववेदी, विजयानंद पाठक, प्रदीप सिन्हा व राजेश गुप्ता को रखा गया है। अध्यक्ष मंगल सिंह, सचिव चंदन कुमार, उप सचिव राज कुमार गुप्ता बनाए गए हैं। अश्विनी कुमार, शैलेश भगत, रंजीत कुमार गुप्ता व मनोहर कुमार लाली को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अमित कुमार रिंकू कोषाध्यक्ष, विकास सिंह उप कोषाध्यक्ष, सनव्वर जमां खां मैनेजमेंट प्रभारी, किशोर सिन्हा व शूभम राज को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य में जितेंद्र सिंह, पुतुल, अनुप गुप्ता, राजू वर्मा, सिंटू सिन्हा, डिंपल सिंह, किशन, राजेश सिंह व मंदीप प्रजापति को स्थान मिला है।