पुलिस ने शहर से दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो चोरों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपितों में रवि रंजन चौरसिया व आलोक कुमार सिंह शामिल है। रवि रंजन चौरसिया अपने मामा के घर चैनपुर के ताली में रह रहा था। आलोक गढ़वा के नगर उंटारी का रहने वाला है। शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी आधार पर पहले आलोक को दबोचा। उसके बाद उसकी निशानदेही पर रविरंजन की गिरफ्तारी हुई। दरअसल 17 अक्टूबर को रेड़मा स्थित सुरेश सिंह चौक निवासी अश्विनी कुमारी सिंह के घर से दो मोबाइल फोन की चोरी हो गई थी। 17 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे अश्विनी की मां मार्निंग वाक पर निकली थी। इसी क्रम में जब अश्विनी की पत्नी जगी तो देखा कि उसका और उसके पति का मोबाइल घर से गायब है। मामले में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा ने बताया कि तकनीकी आधार पर अनुसंधान चल रहा था। इसी क्रम में चोरी गए एक मोबाइल में आलोक ने अपने पिता का सिम लगाया। इससे उसके पिता अनुप कुमार सिंह और उसके पते के बारे में जानकारी हुई। इसी आधार पर पुलिस पहले आलोक तक पुलिस पहुंची और फिर रविरंजन को भी धर दबोचा। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि रविरंजन और आलोक रेड़मा के सुरेश सिंह चौक के समीप किराए पर मकान ले रखा था। दोनों पढ़ाई नहीं करते थे। बल्कि किराए के मकान में रहकर चोरी करते थे। अनुसंधान में चोरी गए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Edited By Jagran