Move to Jagran APP

पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मना ईस्टर पर्व

जागरण संवाददाता मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार के तड़

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 07:22 PM (IST)
पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मना ईस्टर पर्व
पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मना ईस्टर पर्व

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार के तड़के ईस्टर संडे पूरी सादगी व श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी महागिरजा घर में पस्का समारोह मनाया गया। कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी बनाकर ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघर में आराधना की। साथ ही कोरोना पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की प्रभु यीशु से प्रार्थना की। मिस्सा की शुरुआत शनिवार की रात 10 बजे से हुई। मुख्य अनुष्ठाता फादर विजय टोप्पो थे। उन्होंने सभी विश्वासियों के लिए पूजा अर्चना की। मिस्सा कि शुरुआत पासका मोमबत्ती की आशीष से की गई। प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने तक विशेष बाइबल पाठ किया गया। प्रवचन में फादर विजय ने कहा हम 40 दिनों से ही उपवास व परहेज करते आए हैं। इसके द्वारा प्रभु यीशु ºीस्त के दुख भोग, मृत्यु और पुनरुत्थान पर मनन करते हैं। आज हम ºीस्त विश्वासियों के सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज हम प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने का स्मरण करते हैं। आज के दिन में ही प्रभु यीशु ºीस्त मृतकों में से जी उठे हैं। पासका की मोमबत्ती उसी पुनर्जीवित प्रभु यीशु ºीस्त का प्रतीक है। मिस्सा के दौरान उन्होंने कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए भी प्रार्थना की। साथ ही साथ उपस्थित सभी फादर अपने बपतिस्मा के प्रतिज्ञाओं का दुराया। इसके बाद उन पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया। इसके बाद परम प्रसाद की धर्म विधि हुई। अंत में मुख्य अनुष्ठाता फादर विजय ने सबको पासका पर्व की आशीष देकर विदा किया। पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मौके पर मेदिनीनगर के पल्ली पुरोहित व डिकन सुमन ने वेदी सजावट और चर्च सजावट का काम किया। इधर मसीही कब्रिस्तान में प्रकाश व सफाई की व्यवस्था की गई। विश्वासी दो-तीन-चार कर शहर के आबाजगंज स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। पूर्वजों को याद किया व मोमबत्ती जलाई। रविवार को यूनियन चर्च फादर प्रभुरंज ने यूनियन चर्च में मिस्सा अनुष्ठान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के पुर्नाेत्थान आज के ही दिन हुआ था। प्रभु यीशु का संदेश है कि मनुष्य अपने कर्म से हमेशा जीवित हर सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.