पलामू प्रमंडल में भी लगे एल्यूमिनियम प्लांट : चैंबर
पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने की। इस दौरान झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष और सांसद संजय सेठ का स्वागत किया गया।
मेदिनीनगर : पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने की। इस दौरान झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष व सांसद संजय सेठ का स्वागत किया । आनंद शंकर ने कहा कि पलामू को बॉक्साइट का डंपिग जोन नहीं बनाई जाए। फिलहाल लोहरदगा से चंदवा व छत्तीसगढ़ से मेराल में बॉक्साइट डंप होता है। यहां का रॉ मटेरियल यहां के उद्योग में लगे। कहा कि पूर्व सरकार की कमीशनखोरी से एल्यूमिनियम प्लांट उत्तर प्रदेश चला गया। यहां एल्यूमिनियम उद्योग की घोषणा होनी चाहिए। इससे पलामू प्रमंडल भी जमशेदपुर व रेणुकूट के तर्ज पर उन्नत हो जाए। संजय सेठ ने मामले पर गंभीरता दिखाई। कहा कि एल्यूमिनियम उद्योग लगाने के लिए संसद में आवाज उठाएंगे। सभा का संचालन नीलेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर, उपमहापौर राकेश सिंह, अविनाश देव, अविनाश वर्मा, झारखंड चेंबर उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा, फिरोजुद्दीन अंसारी, चेंबर सचिव इंद्रजीत सिंह डिपल, राजदेव उपाध्याय, कृष्णा अग्रवाल, लवली गुप्ता, मीना गुप्ता व अहिल्या गुप्ता ने आदि व्यवसायी मौजूद थे।