प्रत्येक गरीब परिवारों को मिलेगा निशुल्क गैस कनेक्शन
मेदिनीनगर: स्थानीय दुर्गा मंडप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 121 गरीब महिलाओं को गैस चूल्ह
मेदिनीनगर: स्थानीय दुर्गा मंडप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 121 गरीब महिलाओं को गैस चूल्हा रेगुलेटर गैस सिलेंडर निशुल्क वितरित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वकांक्षी योजना उज्जवला ने गरीब महिलाओं के जीवन में नई रोशनी पैदा की है। इससे इनके जीवन में बदलाव हो रहा है। पहले महिलाएं लकड़ी एवं कोयले से खाना बनाती थी। इसके धुएं उनके आंख के साथ शरीर पर प्रभाव डालते थे। जिसके असर दूरगामी होते थे। लेकिन अब केंद्र सरकार ने सभी महिलाओं को निशुल्क गैस उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। ताकि महिलाओं का स्वास्थ्य पर असर नहीं हो सके। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास हो इसके लिए प्रतिबद्ध है। सभी जाति व सभी वर्ग सभी संप्रदाय के लोगों के कल्याण के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। श्री ¨सह ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न मोहल्लों में इसी तरह शिविर का आयोजन कर निशुल्क गैस वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर वंचित लोगों को अति शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सुशील ¨सह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा के जिला प्रवक्ता शिव कुमार मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू खान, नगर मंडल महामंत्री छोटू सिन्हा, वार्ड पार्षद कमर यासवीन, मेहरू निशा, अंचल पदाधिकारी शिवशंकर पांडे, एमओ, र¨वद्र ¨सह एचपीसीएल के मुख प्रबंधक सुब्रतो घोष, एरिया मैनेजर सौरव जायसवाल, एसपी आस्था के इंद्र देव पासवान, खुशी गैस एजेंसी के अमरेंद्र ¨सह सहित कई लाभुक उपस्थित थे। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने गुरूवार को उज्वला योजना के लाभुकों के घर जा कर चाय पार्टी का आनंद उठाया। मौके पर मौके पर प्रदेश मंत्री रूपा ¨सह ने कहा कि महिलाओं को खाना बनाने में होने वाले परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा इय महत्वकांक्षी योजना की शुरूआत की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से देश की खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। मौके पर सुशीला चंद्रवंशी, रेखा देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, मुनी कुंअर, सहित महिला मोर्चा की कई सदस्य उपस्थित थी।