Move to Jagran APP

राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत लचर: भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना राज्य सरकार को सभी मोर्चे पर बताया वि

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 07:29 PM (IST)
राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत लचर: भाजपा
राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत लचर: भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना,

loksabha election banner

राज्य सरकार को सभी मोर्चे पर बताया विफल, संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद के प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया इसका नेतृत्व हुसैनाबाद नगर व उरद्वार मंडल ने संयुक्त रूप से किया। धरना की अध्यक्षता हुसैनाबाद नगर मंडल के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता व संचालन उरद्वार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता ने किया। इस दौरान कई लोगों ने धरना को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में अत्याचार हो रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगार युवकों को रोजगार व भत्ता देने का वादा किया था। बावजूद यह सरकार असफल रही है। आज युवाओं की आवाज को दबाने के लिए व भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने के लिए प्रदेश की यह सरकार काम कर रही है। इसके तहत माब लिचिग का काला कानून लाया है। मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि माब लिचिग के मामले में सिमडेगा में संजू प्रधान की हुई हत्या पर इनके स्वजनों को 10 लाख रूपए का मुआवजा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। धरना में भाजपा के जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह, मण्डल महामंत्री श्रवण अग्रवाल, उदय विश्वकर्मा, ललु साहू, बिपिन सिंह, अखिलेश मेहता, उमेशचंद्र सिंह, रामलाल विश्वकर्मा, लालू पासवान, लल्लन यादव, बीरबल यादव, मधुसूदन पाठक, दुर्गेश सिंह, झरी मेहता, जयराम पासवान, नंद बिहारी पासवान, अरविद सिन्हा के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.