मतदान कर लौट रहे सेवानिवृत्त दारोगा सड़क हादसे में घायल, पत्नी की मौत
हादसा की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पहुंचे लोग।
मतदान कर लौट रहे सेवानिवृत्त दारोगा सड़क हादसे में घायल, पत्नी की मौत
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसफुट्टास के समीप अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गई। इसपर सवार महिला सरोज पांडेय की मौत हो गई और उनके पति कंचन पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा सुरेश सिंह चौक के दोनों निवासी हैं। पांडेय दंपती रजहरा में मतदान करने के बाद टेंपो से मेदिनीनगर लौट रहे थे। इसी बीच बिसफुट्टा के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पेड़़ से टकरा गई। टेंपो पर चार लोग सवार थे। पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीण विवेक कुमार ने साथियों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकेल कालेज अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने बताया कि मृतका सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर कंचन पांडेय की पत्नी है। दोनों मतदान के लिए रजहरा गए थे। वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है।